सावन व्रत स्पेशल कद्दू टिक्की, स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी जरूर ट्राई करें

Aug 1, 2026 - 14:30
 0  0
सावन व्रत स्पेशल कद्दू टिक्की, स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी जरूर ट्राई करें

सावन के पावन महीने में भगवान शिव के लिए उनके भक्त व्रत करते हैं. मगर व्रत रखने वालों के लिए रोज-रोज एक जैसा खाना थोड़ा बोरिंग हो सकता है. रोज उबले आलू खाकर वो पक जाते हैं, लेकिन आप चाहे तो इन दिनों सिंपल और टेस्टी कद्दू की टिक्की ट्राई कर सकते हैं. कद्दू खाने में हल्का भी होता है और इसमें प्रोटीन के लिए पनीर शामिल कर लें.

यह डिश आपके पेट को भी लंबे समय तक भरा हुआ रखेगी और इसका स्वाद भी कमाल होगा. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा तेल की जरूरत नहीं पड़ती. आप इसे व्रत के दौरान आसानी से बनाकर खा सकते हैं. आइए आपको कद्दू की टिक्की बनाने का सिंपल तरीका बताते हैं, जो सावन के महीने में आपके बहुत काम आएगी.

कद्दू की टिक्की बनाने के लिए सामग्री
    500 ग्राम कद्दू
    200 ग्राम पनीर
    1 चम्मच जीरा पाउडर
    1 चम्मच सेंधा नमक
    1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
    1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
    एक-तिहाई कप राजगिरा आटा
    एक-तिहाई कप सिंघाड़े का आटा
    सेंकने के लिए थोड़ा सा देसी घी

कद्दू की टिक्की बनाने का तरीका

  • सबसे पहले कद्दू को अच्छी तरह धोकर छील लें और फिर इसे कद्दूकस कर लें. अगर कद्दू में ज्यादा पानी है तो उसे हल्के हाथ से निचोड़कर अतिरिक्त पानी निकाल दें. इससे टिक्की आसानी से बंधेगी और सेंकते समय टूटेगी नहीं।
  • अब एक बड़े कटोरे में कद्दूकस किया हुआ कद्दू और पनीर डालें. इसमें जीरा पाउडर, सेंधा नमक, कद्दूकस किया हुआ अदरक और बारीक कटी हरी मिर्च डाल दें।
  • इसके बाद इसमें राजगिरा आटा और सिंघाड़े का आटा डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें. इस मिक्सर को थोड़ा दबाकर देखें, अगर यह आसानी से बंध रहा है तो टिक्की बनाने के लिए तैयार है.
  • जरूरत लगे तो थोड़ा सा आटा और मिलाया जा सकता है. अब छोटी-छोटी लोई बना लें और हाथों की मदद से इन्हें टिक्की की शेप दें. सभी टिक्कियां इसी तरह तैयार कर लें, उसके बाद एक तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा सा देसी घी लगाएं.
  • तैयार टिक्कियों को तवे पर रखें और मीडियम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंकें. टिक्कियों को पलटते समय ध्यान रखें कि वे टूटें नहीं.
  • जब कद्दू की टिक्कियां दोनों तरफ से अच्छी तरह गोल्डन और कुरकुरी हो जाएं, तो इन्हें प्लेट में निकाल लें. आप इन्हें व्रत वाली हरी चटनी, दही या अपनी पसंद की फलाहारी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व कर सकते हैं.

सावन में जरूर ट्राई करें
कद्दू, पनीर, राजगिरा और सिंघाड़े के आटे से तैयार यह टिक्की टेस्टी होने के साथ काफी भरपेट भी होती है. सावन के व्रत में कुछ अलग और स्वादिष्ट खाने का मन हो, तो यह रेसिपी आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकती है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0