गुजराती खांडवी बनाने का आसान तरीका, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट स्नैक

Jul 17, 2026 - 01:19
 0  0
गुजराती खांडवी बनाने का आसान तरीका, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट स्नैक

भारत अपनी संस्कृति के साथ-साथ खानपान के लिए भी दुनियाभर में जाना जाता है. यहां के हर राज्य में अलग-अलग चीजें बनाई जाती हैं, सबका अलग स्वाद होता है. पंजाबी और राजस्थानी खाने के अलावा साउथ इंडियन फूड्स भी लोग बड़े चाव से खाते हैं. मगर इसके अलावा गुजराती स्नैक्स का जादू भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है, एक तो यह बहुत लाइट होते हैं और दूसरा इनको खाकर लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है. अगर आप भी गुजराती डिशेज खाना पसंद करते हैं तो एक बार घर पर खांडवी जरूर बनाकर देखें.

खांडवी गुजरात की पॉपुलर डिशेज में से एक है, यह जितनी दिखने में अच्छी लगती है उतनी ही खाने में टेस्टी होती है. ये अकेले गुजरात में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में फेमस है. इसके रोल्स देखकर लगता है कि इसे बनाना मुश्किल होता होगा. लेकिन आप बड़ी ही आसानी से खांडवी के रोल बना सकते हैं.

गुजरात-महाराष्ट की फेमस डिश है खांडवी
खाण्डवी में तेल न के सामान है और इसमें अधिक मिर्च मसाले भी नहीं होते हैं. इसलिए ब्रेकफास्ट और डिनर में लोग इसे खाना पसंद करते हैं. खांडवी को महाराष्ट्र में सुरालीची वड़ी कहा जाता है और स्थानीय लोग इसे पतूली और दहीवड़ी भी कहते हैं. सिर्फ घोला, पकाया, बिछाया, रोल किया, तड़का लगाया और आपकी खांडवी बन गई. आइए इसे बनाने का आसान तरीका आपको बताते हैं.

खांडवी बनाने के लिए सामग्री
    1 कप बेसन
    2 कप छाछ (या 1 कप दही + 1 कप पानी)
    1/4 चम्मच हल्दी
    स्वादानुसार नमक
    1/2 चम्मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट
    1 चम्मच तेल

तड़के के लिए
    1 बड़ा चम्मच तेल
    1/2 चम्मच राई
    1/2 चम्मच सफेद तिल
    8-10 करी पत्ते
    2 हरी मिर्च (लंबाई में कटी हुई)

गार्निश के लिए
    2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया हुआ नारियल
    2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया

खांडवी बनाने का सिंपल तरीका

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन, छाछ, हल्दी, नमक और अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालकर अच्छी तरह फेंट लें. ध्यान रखें कि इसमें कोई गांठ न रहे.
  • अब इस घोल को एक मोटे तले वाले पैन या कड़ाही में डालें और स्लो से मिडियम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं. लगभग 8 से 10 मिनट में यह गाढ़ा होने लगेगा.
  • यह मिक्सर तैयार है या नहीं, यह जांचने के लिए थोड़ा-सा मिक्सर स्टील की प्लेट या किचन स्लैब पर पतला फैलाएं. अगर यह ठंडा होने पर आसानी से निकल जाए, तो आपका मिक्सर खांडवी के लिए तैयार है.
  • तुरंत तैयार मिक्सर को स्टील की थाली, प्लेट या साफ किचन स्लैब पर बहुत पतली परत में फैला दें. चार से पांच मिनट ठंडा होने दें.
  • जब मिक्सर ठंडा हो जाए तो चाकू की मदद से लगभग 2 इंच चौड़ी लंबी पट्टियां काटें और उन्हें सावधानी से रोल कर लें. इसके बाद इनको एक प्लेट में निकालकर साइड रख लें.
  • एक छोटे पैन में तेल गर्म करें, इसमें राई डालें. राई चटकने लगे तो तिल, करी पत्ते और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड भून लें. अब यह तड़का खांडवी के ऊपर डाल दें.
  • तड़का लगाने के बाद आखिर में कद्दूकस किया हुआ नारियल और हरा धनिया छिड़ककर खांडवी को सर्व करें.इसे हरी चटनी या मीठी इमली की चटनी के साथ परोसें, क्योंकि चटनी के साथ इसका स्वाद डबल हो जाता है.

परफेक्ट खांडवी बनाने के टिप्स
    बेसन और छाछ के मिक्सर में बिल्कुल भी गांठ नहीं होनी चाहिए.
    मिक्सर को लगातार चलाते रहें, नहीं तो यह नीचे से जल सकता है.
    मिक्सर तैयार होते ही तुरंत पतला फैलाएं, क्योंकि यह जल्दी सेट हो जाता है.
    खांडवी को पतला फैलाने से रोल आसानी से बनते हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0